हापुड़: ठेका बंद होने के बाद भी लगा रहता है ग्राहकों का आवागमन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शराब के ठेके नियमों को दरकिनार कर खोले जा रहे हैं। कुछ ऐसे ही तस्वीर हापुड़ के अतरपूरा चौराहा पर स्थित शराब के ठेके की दिखाई दी जहां ठेका बंद होने के पश्चात लोगों का या यूं कहें ग्राहकों का आवागमन लगा रहता है। शटर उठाकर ग्राहक को ठेके के भीतर घुसाते ही शटर डाल दिया जाता है और कुछ देर पश्चात वह ग्राहक वापस आता है। कुछ लोग ठेके के बाहर भी खड़े हुए दिखाई देते हैं। आखिर मांजरा क्या है? इसकी विभाग को जांच करनी चाहिए।
आपको बता दें कि आबकारी विभाग का दावा है कि जिले में मौजूद शराब के ठेकों से शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सोमवार की रात को ठेका बंद होने के बाद कुछ अलग तस्वीर नजर आई। ठेका तो बंद हो गया लेकिन कुछ ग्राहक पहुंचे जिन्होंने शटर बजाया तो अंदर मौजूद लोगों ने शटर उठाकर ग्राहकों को अंदर बुला लिया और शटर डाउन कर दिया। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है ठेका बंद होने के बाद इस तरह आवागमन क्यों? विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि विजिलेंस टीम ने जनपद में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर आशुतोष दुबे को मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। ऐसे में इस तरह की तस्वीर आबकारी विभाग पर कई सवालिया निशान छोड़ती हैं।

























