हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने शनिवार को 40 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विकास निधि योजना के तहत 40 लाख रुपए से क्षेत्र का विकास होगा। विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के गांव सैदपुर मे सीसी रोड का शिलान्यास, गांव हैदरपुर मे सी सी रोड का लोकार्पण, गांव अट्टा धनावली में सीसी रोड का शिलान्यास , गांव हरनाथपुर कोटा मे सी सी रोड का लोकार्पण, गांव नानपुर में सीसी रोड का लोकार्पण, किया। साथ ही “जनसंपर्क अभियान ” संपर्क से समर्थन कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रदीप सिंह प्रधान पावटी, गजेंद्र प्रधान मानक चौक, मनोज प्रधान हिरणपुरा, कुलदीप सिंह प्रधान अक्खापुर, सोमवीर प्रधान हैदरपुर , विनोद प्रधानजी कोटा, डॉक्टर नीलम नानपुर, परमजीत प्रधान, संदीप सिंह रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























