👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत दिल्ली रोड पर तिरुपति मोटर्स प्रतिष्ठान पर आए तीन बदमाशों को जब गार्ड ने ललकारा तो बदमाशों ने गार्ड को घायल कर दिया। गार्ड को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड पर स्थित तिरुपति मोटर्स प्रतिष्ठान पर रात्रि के समय तीन बदमाश आ धमके और उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए प्रतिष्ठान की दीवार में नकब लगाने का प्रयास किया। बदमाशों की हरकत का आहट होते ही चौकीदार ओमप्रकाश ने बदमाशों को ललकारा जिस पर बदमाशों ने चौकीदार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में प्रतिष्ठान स्वामी अनुज गोयल ने तीन अज्ञात लोगों को विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।



























