
बदमाशों ने लाखों के जेवर व हजारों की नकदी उड़ाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव हिंडालपुर में गुरुवार की रात को बदमाशों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा चालीस हजार रुपए नकद उड़ा लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हिंडालपुर के जौनेश अपनी पत्नी सीमा व बच्चों के साथ मकान बंद करके खरखौदा एक शादी में गए थे। बदमाशों ने घर को अकेला पाकर ताला तोड़ दिया और मकान में घुस कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। बदमाश सेफ में रखे चालीस हजार रुपए नकद व लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। गुरुवार की देर रात्रि को गृहस्वामी जब घर लौटा तो घर के हालात देखकर उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244































