हापुड़, सीमन (ehapurnews.om) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में कुंडल लुटेरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर का है जहां एक महिला के कुंडल लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
बता दें कि हापुड़ की सड़कों पर महिलाओं का निकलना खतरे से खाली नहीं है। आए दिन बदमाश लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने दिन निकलते ही एक महिला की कान के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। दरअसल सोमवार की सुबह सात बजकर सात मिनट पर महिला किरन शर्मा न्यू पटेल नगर से पटेल नगर में अपने छोटे बेटे के यहां से बड़े बेटे के घर जा रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला की कान के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। बदमाश पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























