👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो चोरी के वाहनों पर नम्बर प्लेट बदल कर मौज लेता हुआ घूमता था। पुलिस ने बताया कि दरोगा यशपाल गौतम सलारपुर तिराहा के पास गश्त पर थे। एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। आरोपी गांव मौहम्मपुर का जिशान है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के बताया कि वह चोरी के वाहनों पर नम्बर प्लेट बदल कर घूमता है। पुलिस ने जिशान के कब्जे से एक बाइक व स्कूटी बरामद की है।



























