हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में वोटर रथ यात्रा व ई रिक्शा के माध्यम से वोट डालने का सन्देश बड़े पैमाने पर गूँजने लगा है। 10 फरवरी को सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए कोशिश की जा रही है। जनपद में रिकार्ड मतदान हो इसके लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से कोशिश की जा रही है। सिम्भवली विकास खण्ड कार्यालय से गुरुवार को तीन वोटर रथ यात्रा रवाना की गई। उनको रवाना एडीओ पंचायत त्रिभुवन कौशिक ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। यह रथ 9 फरवरी तक सिम्भावली विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के प्रमुख मार्गों पर घूमेंगे। एडीओ पंचायत की कोशिश है कि हर ग्राम पंचायत के वोटरों तक सन्देश पहुंच जाए। न्याय पँचायत स्तर पर एक रथ की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में ई रिक्शा के माध्यम से भी वोट डालने का सन्देश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ई रिक्शा एक ग्राम पंचायत को आसानी से कवर कर सकता है, पतली गलियों में भी ई रिक्शा आसानी से जा सकता है। सिम्भवली विकास खण्ड के अलावा हापुड़, धौलाना व गढ़ ब्लॉक में भी वोटर रथ व ई रिक्शा के माध्यम से वोटरों तक 10 फरवरी को वोट डालने का सन्देश पहुंचाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों व सहायक विकास अधिकारी पँचायत को हिदायत दी है कि हर न्याय पँचायत में एक वोटर रथ व हर ग्राम पंचायत में ई रिक्शा से वोटरों तक 10 फरवरी को वोट डालने का सन्देश पहुंचाएं। इनके माध्यम से ऑडियो के द्वारा वोटरों को प्रेरित किया जा रहा है।
हापुड़ में खुल गया है आयुर्वेदा कॉलेज, दाखिले के लिए कॉले करें: 9560205965






























