
सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली इंद्रगढी रेलवे फाटक से काठीखेड़ा,अयादनगर,गौंदी सलाई भटैल संपर्क मार्ग (अनुमानित लागत लगभग 21 करोड़ रुपए) वाली सड़क का शिलान्यास शनिवार को सांसद अरुण गोविल व विधायक विजयपाल आढती ने संयुक्त रूप से किया।सांसद व विधायक ने लोगों को हापुड के विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गौरव रूड़कीवाल,ताराचंद जनता इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रधान मोहित त्यागी, रकम सिंह,लोक निर्माण विभाग के एक्शन शैलेन्द्र कुमार,एई मुकुल नागपाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

























