हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में दो छात्रों को निर्वस्त्र कर एक ही ड्रेस पहनाने का मामला गरमाता जा रहा है. मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पुलिस से जानकारी मांगी है.
बता दें कि हाल ही में जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दो छात्रों को निर्वस्त्र कर स्कूल की ड्रेस पहनाई. दहीरपुर गांव का यह मामला सामने आया है जहां प्रधानाध्यापक पर ड्रेस घोटाले का आरोप लगा है. परिजनों ने बीएसए को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला तक पहुंचा जिन्होंने दोनों बहनों के साथ इस घटना की जानकारी मांगी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























