
फाइल फोटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत 85 लाख रुपए की लूट के मामले को एक पखवाड़ा से अधिक हो गया है परंतु इस लूट का मेन मुखबिर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को मेन मुखबिर सहित एक अन्य बदमाश की अभी भी तलाश है।
बता दें कि 15 दिसम्बर की दोपहर को थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत बाइक व कार सवार बदमाश दादरी के व्यापारी के मुनीम अजयपाल से 85 लाख रुपए के नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। इस सिलसिले में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर 63 लाख 10 हजार रुपए नकद बरामद किए है। जबकि 85 लाख रुपए की लूट को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाने वाला मेन मुखबिर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को मेन मुखबिर व कार में सवार एक अन्य बदमाश की तलाश है। नगर में चर्चा है कि 85 लाख रुपए की लूट के मेन मुखबिर को आसमान निगल गया या धरती में समा गया। पुलिस ने बताया कि मेन मुखबिर की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























