वकीलों की हड़ताल से वादकारी निराश लौटे












वकीलों की हड़ताल से वादकारी निराश लौटे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वकीलों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे और कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने कचहरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाहर खदेड़ दिया। वकीलों की हड़ताल के कारण वादकारी निराश लौट गए। हापुड़ कचहरी के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

हापुड़ व गाजियाबाद के वकीलों पर हापुड़ पुलिस द्वारा मंगलवार को की गई बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने घोर निंदा की है और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर, उनके निलम्बन के साथ-साथ गाजियाबाद की महिला वकील प्रियंका त्यागी व उसके पिता के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट रद्द करने की मांग की है।

संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को हापुड़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला व तहसील स्तर पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वादकारी वकीलों की हड़ताल के कारण वापिस लौट गए।

बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से से विरत रहने का निर्णय समिति के चेयरमैन कुंवर पाल शर्मा एडवोकेट व संयोजक विनोद कुमार चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी जिला व तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता करने के बाद लिया।

बता दें कि गाजियाबाद की महिला वकील प्रियंका त्यागी व उसके पिता के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली  में दर्ज रिपोर्ट को वापिस लेने की मांग को लेकर हापुड़ व गाजियाबाद के वकील हापुड़ तहसील चौपला पर यातायात अवरुद्ध कर प्रदर्शन कर रहे थे कि पुलिस व वकीलों के बीच तीखी झड़पे हो गई और पुलिस ने वकीलों पर जबरदस्त लाठी-चार्च कर दिया। इस संघर्ष में कई पुलिस कर्मी व वकील घायल हो गए। वकीलों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:









Related Posts

बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

🔊 Listen to this बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन कि प्रतियोगिताओं कों आयोजन जेएमएस वर्ल्ड…

Read more

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

🔊 Listen to this टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

प्लाटिंग के धंधेबाज ने औद्योगिक भूमि का आवास में कराया बैनामा

प्लाटिंग के धंधेबाज ने औद्योगिक भूमि का आवास में कराया बैनामा

शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश
error: Content is protected !!