
मकान का गिरा लेंटर, मलबे में दबकर डेढ़ साल की काव्या की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ला में गुरुवार को एक मकान का कमजोर लेंटर गुरुवार को भरभरा कर नीचे आ गिरा। इस हादसे के दौरान मां-बेटी घायल हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने डेढ़ वर्ष बिटिया को मृत घोषित कर दिया। बिटिया की मौत से परिवार में मातम पसरा है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामला गुरुवार का है जब डेढ़ साल की काव्या पुत्री विक्की अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। तभी अचानक मकान की छत पर भरभरा नीचे आ गिरी। इस हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और मलबे से मां-बेटी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मां रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके सर में काफी चोट आई है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854


















