हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : झाड़-फूंक कर इलाज करने वाले एक व्यक्ति का अपहरण करने के 5 आरोपियों को धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके चंगुल से अपह्त को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लग्जरी कारें, एक लाइसैंसी पिस्टल, 6 कारतूस व एक तमंचा बरामद किया है।
आरोपी थाना धौलाना के गांव पिपलैड़ा का दिलशाद, डासना का असलम, भूड बराल का शाहबुद्दीन, मसूरी का सलीम तथा राजस्थान चुरु के चैनपुरा का बजरंग है।
पुलिस ने बताया कि धौलाना क्षेत्र में दिलशाद नाम का एक व्यक्ति झाड़-फूंक का इलाज करता था । आरोपियों व उनके परिचितों ने भी इलाज कराया और उसकी फीस भी अदा की, परंतु उन्हें कोई आराम नहीं मिला। दिलशाद द्वारा फीस न लौटाए जाने से खफा आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और ले जाकर उसे हिसार में रखा। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उसके चुंगल से अपह्त को मुक्त करा लिया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033


























