
खिदमत चैरिटी ग्रुप ने डेड बॉडी फ्रीज़र जनता को किया समर्पित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के समाजसेवी संगठन खिदमत चैरिटी ग्रुप ने रविवार को डेड बॉडी फ्रीज़र जनता को समर्पित किया। हापुड़ के मोहल्ला नवी करीम में आयोजित कार्यक्रम में आवश्यकता को देखते हुए डेड बॉडी फ्रीज़र समर्पित किया। इस दौरान यासीन मलिक ने बताया कि संस्था कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जनता की जरूरत को देखते हुए डेड बॉडी फ्रीज़र निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार से पहले शव को सुरक्षित रखने में परेशानी ना हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए फ्रीजर जनता को समर्पित किया गया है। इस मौके पर मुफ्ती खालिद, कारी अजीजुर्रहमान, डॉ. अकील मलिक, हसरत चौधरी आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























