
खिचरा मार्ग की 24.49 लाख से होगी मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। लोक निर्माण विभाग 29.49 लाख से खिचरा से पूठी मार्ग की मरम्मत कराएगा। इस कार्य के लिए गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि योजना के प्रस्तावक विधायक धर्मेश सिंह तोमर रहे। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने बताया कि कि खिचरा से पूठी तक क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क जर्जर होने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे थे। जनहित को देखते हुए इस सड़क की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई। विधायक ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा और समय से मरम्मत पूरी कराई जाएगी।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627























