
करोड़ों रुपए से लगी ज़ेट्टी बैरिकेटिंग बनी पार्किंग का अड्डा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा में करोड़ों रुपए खर्च कर बिछाई गई ज़ेट्टी बैरिकेटिंग इन दिनों पार्किंग स्टैंड के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। ज़ेट्टी बैरिकेटिंग बदहाल अवस्था में है लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ना ही उनके कानों पर जूँ रेंग रही है। ऐसे में राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
बताया जा रहा है कि बांध बनाने के लिए फिलहाल गंगा जल को रोका गया है जिसकी वजह से गंगा का जलस्तर बेहद ही ज्यादा गिर गया है। लोग बीच में जाकर स्नान करने को मजबूर है। ऐसे में कुछ लोगों ने तो ज़ेट्टी बैरिकेटिंग पर बाइक ही चढ़ा दी और इसे पार्किंग स्टैंड बना लिया। राहगीरों, पुरोहितों ने नाराजगी ज़ाहिर की है जिनका कहना है कि संबंधित विभाग लापरवाही छोड़े। आपको बता दे कि करोड़ों रुपए खर्च कर ज़ेट्टी बैरिकेटिंग को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया था जो बेहद बदहाल हालत में है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























