
बैठक में गूंजा जलकर व गृह कर का मुद्दा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित व्यापार बन्धु की मासिक बैठक जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जिला विकास अधिकारी, कमिश्नर व्यापार कर आदि एवम् विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीटिंग में पार्किंग, रोडवेज बसों का ठहराव, विद्युत विभाग संबंधित मुद्दे, नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स वाटर टैक्स वृद्धि, मंडी समिति, पिलखुवा,गढ़, बृजघाट, आदि की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों से सभी के शीघ्र निस्तारण करने का निर्णय लिया।
मीटिंग में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष गर्ग nittu,बिजेंद्र पंसारी, संतोष गोयल पिलखुआ, प्रवीण वर्मा, नेत्रपाल सिंह , विजेंद्र गर्ग, प्रभात अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























