सीनियर सिटीजन की सभा में गूंजा सहमति से निर्णय लेने का मुद्दा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति (रजिस्टर्ड) हापुड की साधारण सभा आर्य कन्या डिग्री कालेज में सम्पन्न हुई। सदस्य डाo डी के वशिष्ट ने सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए तथा समिति के सभी कार्यक्रम कार्यकारिणी समिति से पारित कराकर ही आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यकारिणी सदस्य तथा रामनिवास स्मारक इन्टर कालेज के प्रबंधक हरी राज सिहं त्यागी ने सीनियर सिटीजन कार्यकारिणी ग्रुप सभी कार्यकारणी सदस्यों के लिए खोले जाने की मांग की। कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द जैन ने समिति के कार्यक्रम व्यक्तिगत निर्णय से न होकर सामूहिक सहमति से कराने तथा कार्यकारिणी गुरप सभी के लिए खोलने को कहा ।उन्होंने उपस्थित लोगो की सहमति के लिए हाथ उठवाये, 8o प्रतिशत उपस्थित सदस्य गुरप सबके लिए खोला जाने के पक्ष मे थे। महामंत्री रामकुमार गर्ग सदस्यों के प्रश्नोत्तर
दिए। जैन समाज हापुड के अध्यक्ष व समिति सदस्य अनिल जैन ने सबकी सहमति से कार्य करने का आग्रह किया। राजीव जैन, डाoविपिन गुप्ता, मगंल सैन गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, नरेश गोतम आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























