
बदमाश के मुठभेड़ में ढ़ेर होने की जांच धौलाना एसडीएम को
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): अपर जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ के पत्रांक 1239/ जे०ए० डी०एम०-हापुड़/2025 दिनांक 20 नवम्बर, 2025 के द्वारा दिनांक 10.11.2025 समय लगभग 01:32 बजे थाना कपूरपुर, तहसील धौलाना, जिला हापुड़ क्षेत्रान्तर्गत बम्बे की पुलिया, जंगल ग्राम सपनावत में अभियुक्त हसीन पुत्र इकरार निवासी ग्राम मनौटा, थाना असमौली, जिला सम्भल के स्थानीय पुलिस की मुठभेड में घायल होने के उपरान्त रामा हॉस्पिटल पिलखुवा में इलाज के दौरान हुई मृत्यु के सम्बन्ध में, घटना के सही तथ्यों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अधोस्ताक्षरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी/सामान्य जन को अपना लिखित / मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह एक पक्ष के अन्तर्गत उपजिलाधिकारी/उप-जिला मजिस्ट्रेट धौलाना कार्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना साक्ष्य (आडियो/वीडियों) प्रस्तुत कर सकता है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































