👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने पुलिस टीम के साथ मुस्लिम बाहुल्य गांव लालपुर का दौरा किया। इस दौरान नवनियुक्त थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने ग्रामीणों को शांति व्यवस्था कायम करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की तो वहीं ग्राम पंचायत लालपुर के प्रधान पति आरिफ ने गांव की स्थिति से नवनियुक्त थानाध्यक्ष को अवगत कराया और आश्वासन दिया कि गांव में सही व्यवस्था बनी हुई है और आगे भी इसी तरह बनी रहेगी। नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने गांव के लोगों से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक किया।























