घायल कबूतर को इलाज हेतु पक्षी औषधालय लाया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड के चंडी रोड पर मंगलवार की सुबह रामकिशन मार्किट में एक कबूतर चलते पंखे की चपेट मे आकर घायल होकर जमीन पर आ गिरा। जैन समाज के मंत्री आकाश जैन ने जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय को फोन पर सूचना दी। औषधालय के कर्मचारी मनोज ने तुरन्त मोटरसाइकिल एम्बुलेंस से कबूतर को औषधालय पहुंचाया। कबूतर का उपचार किया जा रहा है। पक्षी औषधालय के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा संचालित इस औषधालय में निशुल्क पक्षियों का उपचार होता है, फोन से सूचना प्राप्त होने पर मोबाइल एम्बुलेंस से उन्हें औषधालय लाया जाता है। स्वस्थ होने पर पक्षियों को आकाश में उड़ा दिया जाता है। यह जीव दया का पुनीत कार्य समाज के मासिक दानदाताओं के सहयोग से संचालित है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246



























