
जनपद हापुड़ में एक अगस्त से प्रभावी होंगे बढ़े हुए सर्किल रेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बढ़े हुए सर्किल रेट को मंजूरी मिल गई है लेकिन यह है 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। हालांकि पहले 21 जुलाई से सर्किल रेटों में बढ़ोतरी होनी थी लेकिन किसी कारण यह अब 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। एआईजी स्टांप सुनील सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से जनपद हापुड़ में सर्कल के बढ़े हुए रेट प्रभावी होंगे।
जिले में पिछले आठ वर्षों बाद सर्किल रेटों में बढ़ोतरी हो रही है। गढ़ तहसील क्षेत्र में 10, हापुड़ तहसील क्षेत्र में 20 और धौलाना क्षेत्र में 30% तक सर्किल रेट बढ़ेंगे जिससे जमीनों की खरीद-फ्रॉख्त महंगी हो जाएगी।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

























