
पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौहम्मद आजाद गांव वैट का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मौहम्मद आजाद ने पूछताछ पर पुलिस को बताया की मेरी शादी 15 वर्ष पूर्व गुलशन परवीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से हम दोनों के बीच में अनबन रहती थी। 15 सितम्बर को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिस वजह से मौहम्मद आजाद ने दलीए में नशीली गोलिया मिलाकर खिला दी जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। फिर आजाद ने गुलशन परवीन ही हत्या कर दी और शव को अपने साथी की मदद से गांव वैट के एक कुंए में फैंक दिया था। गुलशन की हत्या का किसी को पता न चले इस लिए उसने 17 सितम्बर को थाना सिम्भावली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार मौहम्मद आजाद ने पुलिस के पूछताछ पर गुलशन का शव बरामद कराया था। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























