
पत्नी को छोड़ डेनमार्क चला गया पति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा की रहने वाली गुरविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसकी शादी दिल्ली के तिलक नगर के तरनजीत सिंह भारज के साथ हुई थी। 28 फरवरी 2025 को हुई शादी में उसके माता-पिता ने करीब सवा करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया और खुद डेनमार्क में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि शादी में उसके मां-बाप ने करीब सवा करोड रुपए खर्च किया। शादी से पहले पति ने कहा था कि वह अपनी नौकरी छोड़ देगा और शादी के बाद उसे डेनमार्क ले जाएगा। इस आश्वासन पर पीड़िता ने भी अपनी नौकरी छोड़ी थी। शादी के कुछ समय पश्चात से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तरनजीत, सरबजीत कौर, सरणजीत सिंह, बिट्टा, हरविंदर कौर, जसलीन कौर, सिमरन कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























