
👁 23 views Views
हापुड कप्तान ने रात में थाना बाबूगढ व हाफिजपुर का किया औचक निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने शनिवार की रात को थाना बाबूगढ़ व हाफिजपुर पहुंच कर दोनों थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रख रखाव, साफ-सफाई आदि को चेक किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार की रात को अचानक पुलिस अधीक्षक को थाना परिसर में देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप सा मच गया।सभी पुलिस वालों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















