
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के चुनाव 9 जनवरी को, 10 को होगी मतगणना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू होगी जबकि मतदान 9 जनवरी को होगा और 10 जनवरी को गिनती शुरू होगी। चुनाव को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं।
2 जनवरी की सुबह 10:00 बजे से 3 जनवरी की शाम 4:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके पश्चात नामांकन पत्रों की जांच होगी। 5 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 8 जनवरी को टेंडर वोट डाले जाएंगे जिसका समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा जबकि सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 9 जनवरी को मतदान होगा जिसके बाद 10 जनवरी को मतगणना शुरू होगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























