नींबू शिकंजी की विकलांग समिति ने छबील लगाई
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):विकलांग जन कल्याण सेवा समिति हापुड ने संस्था की 22 वर्ष गांठ पर संस्था के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर भगवान का भोग लगवाकर लोगों को लड्डू बांटे और आम जनमानस गर्मी से राहत दिलाने हेतु ठंडी नींबू शिकंजी की छबील लगाई। ठंडी नींबू की शिकंजी पीकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। संस्था के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा हैं कि आज संस्था का गठन किए हुए 22 साल पूरे हो चुके हैं। हर साल हमारी संस्था वर्षगांठ को इसी तरह से लोगों के बीच जाकर मनाती हैं। इतना ही नहीं, हमारी संस्था विकलांग जनों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ती हैं और उनके लिए हर संभव मदद मुहैया कराने का काम करती हैं।
इस दौरान संस्था के महासचिव भरत लाल शर्मा, रूपेंद्र शर्मा, मुनेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नीरज कुमार, राहुल कर्दम, विवेक कुमार शर्मा, थान सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, डॉली गोयल आदि लोग उपस्थित थे।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























