हापुड़ के इस मोहल्ले की “गारंटी” सवालों में, आवारा कुत्ते लगातार कर रहे हमला    












हापुड़ के इस मोहल्ले की “गारंटी” सवालों में, आवारा कुत्ते लगातार कर रहे हमला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी लोगों से तमाम तरह के दावे और वादे कर रहे हैं। यहां तक की चुनाव के इस माहौल में गारंटी भी दी जा रही है लेकिन असलियत क्या है इसका सामना हापुड़ के बराही मोहल्ले के लोग कर रहे हैं। हालात देखकर ऐसा लगता है कि दावे, वादे,गारंटी यह सभी शब्द यहां छोटे पड़ जाएंगे क्योंकि मोहल्लेवासी आवारा कुत्तों के आतंक से बेहद परेशान है। यहां कुत्ते लगातार हमलावर होते जा रहे हैं जो आने वाले बड़े, बुजुर्गों, महिला, बच्चों पर हमला कर देते हैं। क्षेत्रवासी दहशत के साय में रहने को मजबूर हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं। वहीं चुनाव में हर समस्या का समाधान करने वाले जनप्रतिनिधि भी इन दिनों लोगों से नए दावे और वादे करने में लगे हुए हैं।

भले ही माहौल चुनावी रंग में रंग गया है। सियासी जंग तेज हो गई है लेकिन आम लोग बेहद त्रस्त हैं। हापुड़ के बराही मोहल्ले में सोमवार को आवारा कुत्ते ने दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसका पैर पकड़ लिया। हालांकि बच्चे ने बहादुरी से कुत्ते के चुंगल से अपना पैर छुड़ाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहली घटना नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है बल्कि इससे पहले भी कुत्ते हमला कर चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि का जरा भी ध्यान नहीं है। क्षेत्रवासी चाहते हैं कि उनकी समस्या का समाधान हो जाए। आपको बताते चलें कि यह तस्वीर सिर्फ बराही मोहल्ले की ही नहीं बल्कि हापुड़ के विभिन्न इलाकों की है। आवारा कुत्तों की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिला है जिसके चलते लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!