
👁 0 views Views
दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में मेरठ का रहने वाला युवक अपनी दुल्हनिया के लिए हेलीकॉप्टर लाया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हुए। इस दौरान दुल्हन व अन्य परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा।
जानकारी के अनुसार मेरठ के मोहद्दीनपुर गांव गुण निवासी प्रशांत चौधरी बुधवार को गांव लुखराड़ा निवासी शिवानी चौधरी पुत्री राजू चौधरी से विवाह करने के लिए हेलीकॉप्टर से आया और अपनी दुल्हनिया को विदा कर हेलीकॉप्टर से ले गया। इस दौरान ग्रामीणों में हर्ष की लहर दिखाई दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























