
पिछले 5 वर्षों में जिला पंचायत हापुड़ क्षेत्र में पनपी अवैध कॉलोनीयों की सरकार कराए जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनीयों के खिलाफ जनपद हापुड़ में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्र में अवैध रूप से पनप रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ आवाज उठी। आपको बता दें कि पिछले 5 वर्षों में शायद ही किसी कॉलोनी पर जिला पंचायत द्वारा बुलडोजर चला हो। ऐसे में सरकार जांच कराई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पिछले 5 वर्षों में कितनी अवैध कालोनियां पनपी और किसकी शह पर इन्हें बढ़ावा मिला? इसकी जांच होनी चाहिए जिसके लिए सरकार को एक कमेटी का गठन करना चाहिए। अवैध कॉलोनी के पनपने से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है। मामले में सरकार गंभीरता दिखाते हुए जांच कमेटी गठित करें और लापरवाह के खिलाफ शिकंजा कसे।
























