
कविताओ के माध्यम से जिनवाणी की महिमा, चातुर्मास के इतिहास का वर्णन किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): नमोस्तु भवन पर आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे काव्य पाठ का आयोजन किया गया।
आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने अपने गुरू पुण्य सागर जी महाराज के चरित्र तथा एक भक्त की भावना कविता के माध्यम से प्रस्तुत की।
ब्रह्मचारिणी रचना दीदी ने कविता के माध्यम से जैन धर्म की जिनवाणी को गाया।
गुरू भक्त जतिन कुमार ने कविता के माध्यम से चातुर्मास का इतिहास प्रस्तुत किया।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कविता के माध्यम से एक बेटी किस तरह दो परिवारो के कुल को रोशन करती है गाया।
सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने सम्पूर्ण देश मे गोवध बन्दी कानून लागू करने पर कविता पढ़ी।
प्रगति जैन, गरिमा जैन, रेखा जैन, श्वेता जैन ने कविताओ के माध्यम से गुरू की महिमा का वर्णन किया।
सुशीला जैन, मीनू जैन, रिआनसी जैन, डोली जैन, प्रभा जैन, दीपाली जैन, मंजू जैन, दीपा जैन,विकास जैन, सिद्धांत जैन आदि ने अपनी-अपनी कविताओ के माध्यम से धर्म के अनुसार जीवन जीने की बात कही।
पंकज जैन तथा मीनू जैन ने अपनी बेटी रीति जैन का 18 वाॅ जन्मदिन पर आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया तथा उपस्थित लोगो मे 18 लक्की ड्रा निकालकर 18 पारितोषिक का सौजन्य किया।
बुधवार प्रातःकाल श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर नवरात्रि विधान पाठ, शान्तिधारा अभिषेक आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ।
मनीष जैन, मनीषा जैन, डाo रेखा जैन, सुनील जैन, अभिषेक जैन, हिमांशु जैन, गौरव जैन, संदीप जैन, नीता जैन, अजय जैन, सुबोध जैन, अरिहंत जैन सहित अनेक गुरू भक्त उपस्थित हुए।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606






























