हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।आरोपी गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला का कुलदीप है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।प्रदेश सरकार के निर्देश पर सूबे में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
हापुड़ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), हापुड़ की ओर से सभी केमिस्ट साथियों और क्षेत्रवासियों को ७५ वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


























