
गंगा एक्सप्रेसवे का जनवरी के पहले हफ्ते में 100% कार्य होगा पूरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 99% पूरा हो चुका है। मात्र एक प्रतिशत कार्य शेष है। अधिकारी व इंजीनियर इन कमियों को दूर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनपद हापुड़ में एक्सप्रेसवे का 99% कार्य पूरा हो चुका है। जनवरी के पहले हफ्ते में कार्य 100% पूरा कराकर यूपीडा व आईआरबी इंफ्रा कंपनी को हैंडोवर कर दिया जाएगा। विभागीय तौर पर ट्रायल के लिए तारीख और समय मांगा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के जीएम नारायण गुप्ता ने बताया कि जनवरी के पहले हफ्ते में शत प्रतिशत कार्य कर कर हैंडोवर कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के 29 गांव से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। जनवरी में ही ट्रायल कर आमजन के लिए इसे खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके खुलने से प्रयागराज तक की दूरी तय करने में लोगों का सफर काफी आसान होगा।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786



























