👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक कार बुधवार को अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
आपको बता दें कि मामला मीरा रेती का है जहां एक कार सवार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो कार का अगला हिस्सा नाले में जा गिरा जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुई और ड्राइवर बाल-बाल बच गया।





























