हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थित पैदल पार सेतु यानी एफओबी मरम्मत कार्य के चलते 8 दिसंबर से 30 दिसंबर तक यात्रियों व नागरिकों के लिए बंद रहेगा। पुल की मरम्मत के दौरान ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि पुल काफी पुराना है। ऐसे में यात्रियों और नागरिकों की सुरक्षा के चलते रेलवे प्रशासन ने पुल की मरम्मत करने का फैसला लिया है जिसके चलते 8 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पुल बंद रहेगा।
आपको बता दें कि इस पुल से प्रतिदिन रेल यात्री एक प्लेटफार्म से अन्य प्लेटफार्म पर जाने के लिए तथा नागरिक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आवास विकास, गांधी विहार, रेलवे क्वार्टर आने जाने वाले लोग इसका अधिकतम प्रयोग करते हैं। ऐसे में मरम्मत के दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वह आवास विकास वाले पुल का इस्तेमाल करें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























