
परतापुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फिर की कार्रवाई, 180 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर में छापा मारा जहां नियमों के विपरीत बनाए जा रहे 180 किलो रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि परतापुर में कारखाने में हाल ही में छापा मारा कार्रवाई की गई थी लेकिन उसके बावजूद भी कारखाने का संचालक बाज नहीं आया जिसने कुछ दिनों बाद फिर से अवैध तरीके से तैयार किए गए रसगुल्ले को बनाया। मामले की भनक लगने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शुक्रवार की देर रात पहुंची और कार्रवाई करते हुए रसगुल्लों को नष्ट कराया। 180 किलो रसगुल्लों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपने सामने नष्ट कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























