
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी हापुड के निर्देशन में कार्य करते हुए नवरात्रि दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को मिलावट रहित खाद्य / पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्वचित कराये जाने हेतु पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हापुड के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम जिसमे आर.पी. गुप्ता, आर.पी. गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, प्रियंक श्रीवास्तव, सहरिश सादात खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सम्मिलित थे द्वारा दिनांक 20.09.2025 को की गयी कार्यवाही की गई।
चौधरी डेयरी हापुड के वाहन संख्या से छिजारसी टोल प्लाजा से
(1) गाय का दूध
(2) मिश्रित दूध
जनता डेयरी पिलखुआ हापुड के ई-रिक्शा से छिजारसी टोल प्लाजा से
(1) क्रीम
अंकुर मावी पुत्र श्री यशपाल सिंह ग्राम मतनौरा हापुड के वाहन संख्या से छिजारसी टोल प्लाजा से
(1) गाय का दूध
(2) मिश्रित दूध
जौमेटो हाइपर प्रा० लि० (वेयर हाउस) ढबारसी रोड गालन्द धौलाना हापुड
(1) शमा का चावल (होल फार्म ब्राण्ड)
(2) आर्गेनिक मूंगफली
(3) शमा का चावल (राजधानी ब्राण्ड)
(4) रॉक साल्ट (कैच ब्राण्ड)
(5) मूंगफली (होल फार्म ब्राण्ड)
(6) कुटु का आटा (पंसारी ब्राण्ड)
(7) कुड्डु का आटा (आर्गेनिक तत्व ब्राण्ड)
(8) सेंधा नमक (होल फार्म ब्राण्ड),
रावत हॉस्पीटेलिटी प्रा० लि० ढबारसी रोड गालन्द धौलाना हापुड
(1) अचार,
(2) छोले की सब्जी (तैयार)
(3) गुलाब जामुन
उक्त सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विशलेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।





























