👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब गांव के कब्रिस्तान में कुछ अराजक तत्वों ने पटाखा बम से विस्फोट कर दिया. विस्फोट के बाद कब्रिस्तान में आग लग गई. सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मौके से पुलिस ने पटाखे के कुछ अवशेष को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है वहां गड्ढा हो गया है. पुलिस अराजक तत्वों की तलाश में जुट गई है.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739






























