
किसान नेता व उसकी पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव वझीलपुर निवासी किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने आत्मदाह की चेतावनी दी है जिनका कहना है कि वह अपने बेटे का शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहते हैं लेकिन कार्रवाई काफी ढीली चल रही है जिसकी वजह से वह नाराज है और उन्होंने और उनकी पत्नी दोनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। गांव वझीलपुर निवास किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने भी सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली से शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे का शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, लेकिन पिछले 15 दिनों से थाने स्तर से ही फाइल को नहीं भेवा गया है। आए दिन पुलिसकर्मी उन्हें टरकाते हैं। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























