👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. धान, हरा चारा, गन्ने की फसल को इस बारिश से काफी फायदा पहुंचेगा तो वहीं पत्ता गोभी, फूल गोभी की बुवाई को भी इस बारिश से राहत मिलेगी. इस मौसम में लौकी, करेला, सीताफल, तौरई आदि किस्मों में गलन की समस्या हो सकती है. बारिश के दौरान खेतों में किसानों को निगरानी करने की जरूरत है. हापुड़ के किसान पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे. जनपद में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है.




























