VIDEO: राम वन गमन का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया गया जहां सोमवार की रात को कैकयी कोप भवन में चली गई। कैकयी ने राजा दशरथ से अपने वचन मांगे। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वन गमन का मंचन किया गया जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
श्री आदर्श रामलीला मंडल के निर्देशक और व्यास पवन देव चतुर्वेदी ने बताया जब भगवान श्रीराम की बारात वापस अयोध्या लौटती है तो पूरी नगरी में जश्न मनाया जाता है। इसी दौरान प्रभु श्री राम के पिता दशरथ उनका राजतिलक करने की घोषणा करते हैं। कैकयी अपनी प्रिय दासी मंथरा की बातों में आ जाती है जहां मंथरा कैकयी को और उस बचन के बारे में याद दिलाती है जो कैकयी को राजा दशरथ से मांगने हैं।
कैकयी कोप भवन में चली जाती हैं और राजा दशरथ से श्री राम को 14 वर्ष का वनवास और अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी मांग लेती हैं। जब रामलीला का मंचन आगे बढ़ा तो प्रभु श्री राम बनवास के लिए प्रस्थान करते हैं। उनके साथ मां सीता और भ्राता लक्ष्मण भी बनवास के लिए चल पड़ते हैं। यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। रामलीला का मंचन श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है जहां प्रधान रविंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नवीन वर्मा, शुभम गोयल आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर…

Read more

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने हापुड़ के अर्जुन नगर में स्थित एक इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती
error: Content is protected !!