
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने हापुड़ के अर्जुन नगर में स्थित एक इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स दिए और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह ने बताया कि लालच में ना आए। सोच समझकर ही ऐप को डाउनलोड करें। छात्रों ने बड़ी ही समझदारी से सीओ की बातों को सुना और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों के बारे में बताया कि किस तरह साइबर क्राइम बढ़ रहा है और साइबर ठग लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। वह फर्जी एप्प, आई डी बनाकर लोगों का फोन हैक कर लेते हैं। ऐसे में सभी से सावधानी बरतनी की अपील की और जागरूक रहने के लिए कहा। इस पाठशाला में छात्रों ने बेहद ही ध्यानपूर्वक छात्रों की बातों को सुना।
























