
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता सोमवार को एकत्र हुए और उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बांग्लादेश का पुतला दहन किया। हालांकि पुलिस ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंकने नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सरकार मामले में हस्तक्षेप करें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम छात्रा का हिजाब हटाने की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पीएम और बिहार के सीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह, बसपा नेता मोनू कुमार, रोहित कुमार, करण, विक्रांत, ईश्वर, बिराज, मनिष, जयंत, सतीश आजाद आदि मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























