हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में खड़ा यह विद्युत पोल दिन-प्रतिदिन एक ओर झुकता जा रहा है. बिजली के खंभे के एक और झुकने से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है. बिजली का खंभा आने वाले दिनों में दुर्घटना का कारण बन सकता है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है.
हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज का यह वीडियो है. राधापुरी जाने वाले रास्ते पर आपको यह एक ओर झुका खम्भा नजर आएगा. यह खंभा मोड पर मौजूद है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता. एक ओर झुका होने की वजह से यहां से गुजर रहे वाहन भी इस से टकरा सकते हैं. यदि बिजली विभाग ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है.























