लग्जरी लाइफ जीने वाला नशे का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ा,भेजा जेल
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): हाफिजपुर पुलिस ने नशे के एक ऐसे सौदागर को जेल भेजा है,जो अवैध कमाई से लग्जरी लाइफ जी रहा है। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर नशे के सौदागर को घुघराला नहर से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध एक किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल व एक महंगा मोबाइल बरामद किया है।आरोपी गांव मुरादपुर का जान मौहम्मद उर्फ जानू है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























