
आत्मसमर्पण में ही वाहन चालक की भलाई है
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):यदि आप जनपद हापुड के किसी भी मार्ग से किसी भी वाहन से गुजर रहे है और पुलिस आपको चैकिंग के लिए रूकने का इशारा करती है तो रूक जाइए और पुलिस के साथ सहयोग करें,वरना आप पुलिस के जाल में फंस सकते है।आत्म समर्पण करने ही आपकी भलाई है।खबर के साथ संलग्न फोटो कुछ इस ओर ही इशारा कर रहा है।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने सोमवार की रात पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार,मार्गों आदि इलाको में पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चैकिंग की और चेतावनी दी कि हरकत बाजों को पुलिस बख्शने के मूड में नही है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
































