
चलती गाड़ी की छत पर हवा से बातें करने वाला चालक हिरासत में, गाड़ी सीज, हुआ चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में हाईवे पर एक स्टंटबाज को स्टंट दिखाना को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गाड़ी का 30 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया और उसे सीज कर दिया। कार चालक को हिरासत में लेकर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हापुड़ जनपद की पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद हापुड़ में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में स्कार्पियो सवार एक युवक देहात क्षेत्र के नए बाईपास पर स्टंट करता हुआ दिखाई दिया जिसने चलती गाड़ी के दोनों दरवाजे खोल दिए और कार चालक स्टेरिंग छोड़कर गाड़ी की बोनट पर बैठ गया। इतना ही नहीं रील बनाने के क्रेज़ में यह टशनबाज गाड़ी की छत पर भी चढ़ गया। चलती गाड़ी में कोई चालक नहीं था। उसका चालक चलती कार की छत पर हवा से बातें कर रहा था। ऐसे में गाड़ी खुद ब खुद लेन चेंज करने लगी। आप ही सोचिए कि यदि पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन आता तो हादसा हो सकता था। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया और स्टंट बाज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गाड़ी का 30,500 रुपए का चालान कर उसे सीज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह स्टंट बाजी ना करें।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























