
👁 0 views Views
जिलाधिकारी ने रेन बसेरे का निरीक्षण कर कम्बल बांटे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा गुरुवार की रात को अचानक सड़कों पर निकल पड़ी और जा पहुंची रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे पर।डीएम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और रैन बसेरे में ठहर रहे लोगो से बातचीत की और उनसे ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ कर स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी रेलवे रोड के कलैक्टर इलाके में भी गयी जहां उन्होंने असहाय लोगों को कम्बल वितरित कर ठंड से राहत दिलाई।जिलाधिकारी ने उन लोगो को भी कम्बल वितरित किए जो खुले आसमान के नीचे व टीन शेड के नीचे सो रहे थे।रैन बसेरो को जन उपयोगी बनाने तथा अलाव जलाए के भी जाने के भी निर्देश दिए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























