हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव निजामपुर में स्थित एक बाग में नाले का गंदा पानी भरने से पेड़ों पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है। आलम यह है पेड़ धीरे-धीरे सड़ने लगे हैं। नाले में चल रहे पानी की उचित निकासी ना होने की वजह से सारा पानी बाग में जा रहा है।
हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित निजामपुर में अनुराग का बाग है। अनुराग ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नाले का गंदा पानी लगातार उनके बगीचे में आ रहा है। पूरे गांव का गंदा पानी नाले में पहुंचता है लेकिन नाला आगे बंद है जिसकी वजह से सारा पानी बाग में जा रहा है। अनुराग को लगातार नुकसान हो रहा है और धीरे-धीरे पेड़ सड़ने लगे हैं। अनुराग का कहना है कि कई बार उन्होंने अधिकारियों के दरवाजे भी खटखटाए लेकिन अभी तक कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।






























