हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ग्रामीण क्षेत्र में विकास, साफ-सफाई आदि के लिए जिला पंचायत राज विभाग को 15 वे वित्त आयोग से 6 करोड़ 31 लाख रुपए की धनराशि मिली है जिससे गांव में सड़क, नाली और खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा.
जनपद हापुड़ के चार ब्लॉकों में 273 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से कई ऐसी हैं जिनकी सड़कें और खड़ंजे जर्जर हो चुके हैं. ऐसे में ग्रामीणों को अब किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके चलते जिला पंचायत राज विभाग को छह करोड़ 31 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं जिससे गांव का विकास होगा.
Health Care Diagnostic Centre की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























